उज्जैन। हत्या के मामले में केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में सजा काट रहा बदमाश सुबह पैरोल से छूटकर घर जाने के लिये खिलचीपुर नाके पर बस का इंतजार कर रहा था उसी दौरान बाइक से आये दो बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। मदन पिता प्रभुलाल (40) निवासी दूदिया 2006 से केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में हत्या के मामले में सजा काट रहा था। सुबह मदन अपने साथी बहादुर सिंह के साथ पैरोल पर जेल से छूटकर घर के लिये निकला। दोनों आगर नाके पर बस का इंतजार कर रहे थे तभी बाइक पर आये दो बदमाशों ने मदन पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। मदन ने बताय वह बदमाशों को नहीं पहचानता। 2006 से हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर छूटकर घर जा रहा था। चिमनगंज पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
पैरोल पर छूटकर घर जा रहा था, चाकू से हमला
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


