इंदौर। तलाक देने से इंकार करने पर पति ने शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया। पलासिया पुलिस के अनुसार पद्मावती कॉलोनी निवासी नीतू सिसौदिया का अपने पति वीरेन्द्र सिसौदिया से अक्सर विवाद होता रहता था। वीरेन्द्र नीतू से अक्सर तलाक मांगते हुए मारपीट करता था। कल दोनों में फिर विवाद हो गया। इस दौरान वीरेन्द्र ने शराब के नशे में नीतू का गला दबाने का प्रयास किया और बुरी तरह मारपीट की। नीतू को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपी वीरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार एक महिला से उसके पति चरित्र शंका में मारपीट कर डाली। छोटी कुम्हारखाड़ी निवासी पिंकी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति प्रहलाद अक्सर उसके चरित्र पर शक करते हुए गाली-गलौज व मारपीट करता है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
तलाक देने से इंकार करने पर गला दबा दिया
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


