उज्जैन। पांच हजार के लेन-देन के विवाद को लेकर चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 307 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पांच भेरु के सामने गांधी नगर आगर रोड निवासी दीपक पिता राजू राव मराठा काला पत्थर स्थित मैजिक स्टैंड पर फल फ्रूट का ठेला लगाता है। पांच हजार की उधारी को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। जिसके चलते 29 नवंबर की शाम 5:30 बजे के लगभग शाहिद पिता बिच्छू, गोलू, सोनू एवं वाहिद निवासी दमदमा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। दीपक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नानाखेड़ा पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
युवक पर प्राणघातक हमला
Next post
सूने मकान का चोरों ने ताला चटकाया
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


