खबरगुरु (रतलाम) 16 अप्रैल 2020। गुरूवार को त्रिपोलिया गेट स्थित महावीर किराना के व्यापारी पारस जैन को शासकीय उचित मूल्य दुकानों से उपभोक्ताओं को निःशुल्क वितरण किए गए चावल को खरीदते हुए पकड़ा गया एवं उससे 214 किलोग्राम उपभोक्ताओं से खरीदी गई सामग्री जप्त की गई। उसके विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण तैयार कर वैधानिक कार्रवाई की गई। जिला खाद्य अधिकारी श्री विवेक सक्सेना ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री उमेश पांडे एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रश्मि खांबेटे ने कार्यवाही पुलिस के सहयोग से की।
शासन द्वारा निःशुल्क वितरण किए गए चावल को खरीदने पर व्यापारी के विरुद्ध कार्यवाही
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


