खबरगुरु (भोपाल) 3 सितम्बर। गुरुवार सुबह वाराणसी से दिल्ली जा रहे एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में पिछले कार्गो के डिब्बे में धुएं का अलार्म बजा। इसके बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान सुरक्षित उतर गया और एयरपोर्ट की इमरजेंसी टीम ने जांच की, लेकिन मौके पर धुआं दिखाई नहीं दिया। ऐसे में अलार्म कैसे बजा, इसकी भी जांच की जा रही है। विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू सुरक्षित हैं।
एअर इंडिया के विमान में धुएं का अलार्म बजा, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
Dr. Himanshu Joshi
2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।


