Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

मुख्यमंत्री का रतलाम दौरा: दिखा अलग ही अंदाज, गाना गाया और नृत्य भी किया, जानिए क्या रहा खास, देखिए वीडियो

मुख्यमंत्री का रतलाम दौरा: दिखा अलग ही अंदाज, गाना गाया और नृत्य भी किया, जानिए क्या रहा खास, देखिए वीडियो

🔴 अपनी बहनों के लिए सीएम ने मंच से गया गाना

खबरगुरु (रतलाम) 8 अप्रैल। लाड़ली बहना योजना को लेकर शिवराज सिंह प्रदेश भर में लगातार दौरे कर रहे है। मुख्यमंत्री शनिवार को रतलाम में आयोजित “लाड़ली बहना महा-सम्मेलन” में शामिल होने पहुंचे थे। सभा स्थल पर बने विशेष मंच के माध्यम से सीएम ने हजारो बहनों को संबोधित किया। लाडली बहना योजना के जरिए सरकार चुनाव में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही है। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल एवं अधिकारियों की तैनाती की गई।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री का हेलीपैड पर स्वागत सांसद गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया, विधायक चैतन्य काश्यप, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, विधायक दिलीप मकवाना, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, संभागायुक्त संदीप यादव, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, आईजी संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा, पूर्व विधायक संगीता चारेल, जीतेंद्र गहलोत आदि ने स्वागत किया[/box]

1 बजकर 33 मिनट पर मुख्यमंत्री चौहान पोलो ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचते से ही कलाकारों के साथ भगोरिया डांस किया। यहां 1 बजकर 36 मिनट पर कई कार्यों का शिलान्यास किया। 1 बजकर 40 मिनट पर मंच पर पहुंचे। मंच पर बने रैम्प पर पहुंचकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में मौजूद बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। CM ने रतलाम शहर के बहुप्रतीक्षित गोल्ड कॉम्प्लेक्स, दो सिटी फोरलेन के भूमि पूजन के साथ 1374 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

बहनों का प्रतिनिधित्व कर रही महिलाओं ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को राखी भेंट की। इस दौरान मंच पर “फूलों का तारों का सबका कहना है ” गाना भी बजाया गया।

सीएम को मंच पर राखी भेंट करती बहने

सीएम शिवराज सिंह चौहान 2 बजकर 9 मिनट पर मंच पर बहनों को संबोधित करने आए। मंच पर आते से ही “फूलों का तारों का सबका कहना है” गाना गया।

एक हजार बेटों की तुलना में 956 बेटियां पैदा होने लगी

मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान कहा कि पहले ऐसा समय भी था जब घर में बेटा पैदा हो जाता था तो मिठाई बांटी जाती थी और अगर बेटी पैदा हो जाती थी तो मां का चेहरा ही उतर जाता था। ऐसा समय था जब पेट में ही बेटियों को मार दिया जाता था। पेट को ही कत्लखाना बना दिया जाता था। सीएम ने कहा की मैं सोचता रहता था कि यह अन्याय कब खत्म होगा। बचपन से मेरे मन में आग जल रही थी की यह स्थिति कब बदलूंगा। सरकार में आते ही सबसे पहली हमारी योजना बनी “कन्या दान योजना”। और इतना ही नहीं बेटी जन्म लेती है तो बेटियों तक 30 हजार रुपए उनके खाते में भेजने की योजना भी बनाई। बेटी लखपति होगी तो उसकी शादी होने में परेशानी नहीं होगी। लाड़ली लक्ष्मी योजना चालू की, आज 44 लाख से ज्यादा बेटियां योजना का लाभ ले रही है। सीएम चौहान ने कहा की बेटियों के लिए कॉलेज में पढ़ाई का पूरा खर्चा भी आपका मामा शिवराज उठाएगा। इसका परिणाम यह हुआ कि अब एक हजार बेटों की तुलना में 956 बेटियां पैदा होने लगी है।

मेरी बहनों की जिंदगी बदलने का अभियान है लाडली बहना योजना

सीएम ने कहा कि मैं सभी बेटियों का मामा हूं तो उनकी माताओं का भाई भी हूं। मैं अपनी बहनों से राखी भी बनवाता हूं और हमेशा बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के बारे में सोचता रहता था। मजदूरी करने वाली बहन को एक रुपये की जरूरत भी पड़ जाए तो क्या करे। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बहने जरुरत पड़ने पर किससे रुपया मांगे। इसलिए मैने लाडली बहना योजना बनाई। अब बहनों के खाते में एक हजार रुपए हर महीने आयेंगे। साल के बारह हजार रुपए मेरी बहनों के खातों में जमा होंगे। यह मेरी बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है।

…वरना हथकड़ी लगवाकर जेल भिजवा दूंगा

मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को मंच पर बुलाते हुए पूछा कितने आवेदन भरे गए। कितनी महिलाएं बची हैं। कलेक्टर ने सीएम को बताया की  2 लाख 5 हजार का टारगेट है, जिसे चार दिन में पूरा कर देंगे। इस पर सीएम ने कहा कि चार दिन नहीं 30 अप्रैल तक का समय है, सभी के फार्म भरे जाएं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है मेरी बहनों को तकलीफ नहीं होना चाहिए। कोई बहने लाइन में नहीं लगना चाहिए। आराम से उनके अकाउंट खुलवाए। बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि ई केवाईसी करने के लिए आपको पैसा नहीं देना है। आपका भाई शिवराज पैसे दे रहा है। अगर किसी ने आपसे पैसा मांग लिया तो 181 पर फोन कर देना। हथकड़ी लगाकर जेल भिजवा दूंगा।

नर्मदा का पानी लाएंगे रतलाम

सीएम शिवराज सिंह ने भाषण के दौरान कहा गर्मी में रतलाम में पानी की परेशानी होती है। बदनावर तक नर्मदा का पानी आ रहा है। अब इस पानी को पाइप के जरिये रतलाम तक लायेंगे। शहर विधायक चेतन्य काश्यप भी इस मुद्दे को उठाते आ रहे है। इसका प्रस्ताव भी सीएम को भेज रखा था। आज सीएम ने इसकी घोषणा कर दी।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में सभी योजनाएं बंद कर दी थी। कांग्रेसियों ने मेरी बहनों के लिए बनाई योजनाएं भी बंद कर दी थी। मुख्यमंत्री चौहान ने 2 बजकर 44 मिनट तक मंच से संबोधित किया।

सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा की हमारी बहनों की जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लाने का काम हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है। बहनों को पानी लाने के लिए कहीं दूर जाना ना पड़े इसलिए घर घर में नल जल योजना लाई गई है। 

कार्यक्रम को रतलाम विधायक चेतन कश्यप ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी का आगमन रतलाम के लिए विशेष है। नर्मदा का पानी बदनावर तक आ रहा है उसे रतलाम लाने की भी बात कही। विधायक काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश के साथ रतलाम भी विकास कर रहा है।

मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

इसके पहले कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सीएम के हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले ही नारेबाजी की। उसके बाद पुलिस ने उन्हे हिरासत में ले लिया और बस में बैठा कर अज्ञात स्थान पर ले गई। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राम मंदिर चौराहे पर एकत्रित होकर नारेबाजी की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल, जनपद सदस्य बलबहादुर सिंह, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, कांग्रेस नेता राजेश पुरोहित, थावर भूरिया, राजेह भरावा, सत्तु व्यास पलसोड़ा, देवीलाल अमलियार, मानवेन्द्रसिंह लुनेरा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना पुरोहित, रानी देवदा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को स्मृतिपत्र देने तथा रतलाम की घोषणाओ की याद के लिए बादाम तथा रतलामी सेव देने के लिए जाते हुए पूर्व विधायक पारस सकलेचा को पुलिस ने हिरासत में लिया।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!