Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

सीएम शिवराज का शनिवार रतलाम दौरा, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

सीएम शिवराज का शनिवार रतलाम दौरा, पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट

🔴 मुख्यमंत्री 1374 करोड रुपए लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे

खबरगुरु (रतलाम) 7 अप्रैल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार 8 अप्रैल को रतलाम शहर के दौरे पर आ रहे हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री चौहान 8 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर से बंजली हेलीपैड पर उतरेंगे, लेकिन सुबह से ही शहर में यातायात व्यवस्था (Traffic system) बनाने के लिए रूट डायवर्जन (Route diversion) किया गया है। मुख्यमंत्री इसी दिन शाम 4:15 बजे रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम में 1374 करोड रुपए लागत के 133 कार्यों का भूमिपूजन, लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा 898.18 करोड़ रुपए लागत के 80 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन तथा 476.36 करोड़ रुपए लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहना योजना की हितग्राही लगभग एक लाख बहनों से सीधी चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा हितग्राहियों को मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार पत्रों (पट्टो) का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पीछे अंबेडकर भवन में लाडली बहना पंजीयन केंद्र पहुंचकर मुख्यमंत्री लाडली बहनों के पंजीयन की कार्रवाई में भाग लेंगे।

कल की यातायात व्यवस्था

[box type=”shadow” ]

यहां रहेगी बाहरी डायवर्सन व्यवस्था

पलसोड़ा फंटा से बंजली एयर स्टीप की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें।उक्त वाहन डोसी गांव, जावरा अण्डर ब्रिज, दिलबहार वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेगें ।

सेजावदा बॉयपास से बंजली फंटा की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें । उक्त वाहन डोसी गांव, जावरा अण्डर ब्रिज, दिलबहार वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेगें ।

सागोद रोड़ से कस्तुरबा नगर, राम मंदिर की ओर आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें ।

सागोद रोड़ से सखी मार्केट – 80 फिट रोड़ की से आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें।

शहर सराय से सैलाना बस स्टेण्ड से आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें।

लोकेन्द्र टॉकिज से सैलाना बस स्टेण्ड से आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें। उक्त वाहन लोकेन्द्र टॉकिज, जेल रोड़ पर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेंगें।

लोकेन्द्र टॉकिज से दो बत्ती से आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें ।

नगर निगम तिराह से छत्रीपुल से आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें एवं उक्त वाहन हाथीखाना पर वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करेगें।

महू बस स्टेण्ड से फव्वारा चौक आने वाले दो पहिया / चार पहिया प्रतिबंधित रहेगें ।

[/box]

यहां रहेगी पार्किंग

सब्जी मंडी पॉवर हाउस रोड़, सिविक सेन्टर, कॉलेज ग्राउण्ड, गोल्ड पार्क, गुलाब चक्कर, कालिका माता परिसर, रेल्वे गोडाउन प्लेट नं.-4,  हैलीपेड़ पॉर्किंग

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!