उज्जैन। कृषि उपज मंडी में अपनी कृषि उपज विक्रय करने आने वाले किसानों को शासन की मंशानुसार ५० हजार रुपए का नकद भुगतान दिलाने की दिशा में बुधवार को मंडी में कलेक्टर संकेत भोंडवे, एसडीएम क्षितिज शर्मा, मंडी अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला द्वारा अनाज एवं सब्जी मंडी के व्यापारियों की बैठक ली। इसमें किसानों को ५० हजार नकद भुगतान के लिए निर्देशित किया गया। सब्जी मंडी के व्यापारियों ने इसका समर्थन किया। वहीं अनाज तिलहन व्यवसायियों द्वारा कहा गया कि महासंघ द्वारा हमें दो दिवस में जवाब दिया जाएगा, इसके बाद ही हम निर्णय लेंगे। बैठक में मंडी उपाध्यक्ष शेरू पटेल, रघुनंदन पाटीदार, चन्द्रकला मालवीय, अशोक चौहान, कन्हैयालाल मीणा, सतीश राजवानी, मुकेश हरभजनका आदि मौजूद थे।
किसानों को पचास हजार नकद भुगतान के प्रयास जारी
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


