खबरगुरु (रतलाम) 6 जुलाई। सोमवार को रतलाम में चार और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती। मेडिकल कॉलेज के कोविड- हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर जावरा के तीन तथा ग्राम बरबोदना का एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, सीएसपी श्री हेमंत चौहान, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा उपस्थित स्टाफ ने स्वस्थ हुए मरीजों का स्वागत किया। सोमवार को जावरा के काशीराम कॉलोनी की 35 वर्षीय महिला, भारत कॉलोनी की 33 वर्षीय महिला, नजरबाग की 34 वर्षीय महिला तथा ग्राम बरबोदना का 24 वर्षीय युवक स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे।
चार और कोरोना योद्धाओं ने जंग जीती
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


