इंदौर। खजराना इलाके की एक मस्जिद से चोर चंदा पेटी ही उठाकर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। खजराना पुलिस के अनुसार चोरी की घटना जल्ला कॉलोनी की उस्मानिया तेलीया मस्जिद में हुई, जहां चैनल गेट का ताला तोडक़र भीतर घुसे चोर मस्जिद में रखी लोहे की चंदा पेटी चुराकर ले गए। चंदा पेटी में हजारों रुपए रखे हुए थे। इस मामले में याकूब पटेल की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उधर चंदनगर के चांदमारी भट्टा से युवक राजू पिता मोतीलाल के दो मोबाइल फोन अज्ञात चोर चुराकर ले गए। उधर कोशल्यापुरी में रहने वाली खुशबू शर्मा के मकान में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात व 2 हजार रुपए नकदी पर हाथ साफ कर गए। वहीं जानकीनगर इलाके से शवन्त रघुवंशी के 38 पार्सल बेग अज्ञात चोर ले उड़े। वहीं स्कीम नंबर 51 स्थित धनराज बडोदिया की पान गुमटी से चोर चिल्लर, गुटखा, सिगरेट चुराकर ले गए।
मस्जिद से चंदा पेटी ले उड़े चोर
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


