Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: संभाग आयुक्त आनंद शर्मा ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों के साथ निगम कार्यालय का किया निरीक्षण

खबरगुरु (रतलाम) 29 अक्टूबर। उज्जैन संभागायुक्त आनंद शर्मा ने गुरुवार को रतलाम कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही नगर निगम कार्यालय भी पहुंचे। इस दौरान कलेक्टर गोपालचंद्र डाड, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया, सिटी एसडीएम अभिषेक गहलोत, सिटी तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल आदि उपस्थित थे।

संपादित कार्यों की ली जानकारी

संभाग आयुक्त ने कलेक्ट्रेट स्थित उपसंचालक कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संपादित कार्यों की जानकारी ली। भंडार सामग्री की जानकारी लेते हुए उसके भौतिक सत्यापन के निर्देश उपसंचालक को दिए। सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए।

लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की देखी स्थिति

एसडीएम शहर कार्यालय के निरीक्षण में संभाग आयुक्त द्वारा लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी गई। भूमि उपयोग परिवर्तन के मामलों में अग्रिम रूप से वसूली के निर्देश संभाग आयुक्त द्वारा एसडीएम को दिए गए। तहसीलदार को समस्त रिकार्ड का मूल्यांकन करने, दौरा डायरी एसडीएम से अनुमोदित करवाने तथा राजस्वप्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए। संभाग आयुक्त द्वारा अधीक्षक लैंड रिकॉर्ड कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुए राजस्व संबंधी कार्यों के निपटारे की जानकारी प्राप्त की गई।

संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश 

नगर निगम कार्यालय पहुंचकर संभाग आयुक्त द्वारा विभिन्न कक्षों में संपादित की जा रही कार्य गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। संपत्ति कर विभाग में पहुंचकर संपत्ति कर वसूली की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संपत्ति कर वसूली में तेजी लाई जाए, वसूली अपर्याप्त की जा रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!