खबरगुरु (रतलाम) 13 अप्रैल 2020। जिला प्रशासन द्वारा रतलाम शहर में उपलब्ध कराई जा रही सब्जियों के दाम भी निर्धारित कर दिए गए हैं जिससे शहर के उपभोक्ताओं को एक समान दर पर सब्जी तथा फल उपलब्ध हो सके। सब्जी तथा फल विक्रेताओं से एक समान दर रखने हेतु उनकी सहमती भी ली गई है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बताया कि निर्धारित किए गए दामों के तहत भिंडी 20 रूपए प्रति किलो, ग्राम टमाटर 15 रूपए प्रति किलो, हरी मिर्ची 20 रूपए प्रति किलो, लोकी 15 रूपए प्रति किलो, पत्ता गोभी तथा फूलगोभी 15 रूपए प्रति किलो, फैंसी 25 प्रति किलो रूपए करेला 25 रूपए प्रति किलो, ककड़ी 15 रूपए प्रति किलो, आलू 20 प्रति रूपए किलो, प्याज 15 रूपए प्रति किलो, लहसुन 60 रूपए प्रति किलो, अदरक 60 रूपए प्रति किलो, बैंगन 10 प्रति रूपए किलो, तोरई तथा गिलकी 25 रूपए प्रति किलो, संतरा 30 प्रति रूपए किलो, तरबूज 15 रूपए प्रति किलो, अंगूर 30 रूपए प्रति किलो, खरबूजा 15 रूपए प्रति किलो, केला 20 रूपए प्रति किलो, पपीता 20 रूपए प्रति किलो तथा आम 60 रूपए प्रति किलोग्राम मूल्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि शहर में सब्जियों की आपूर्ति की व्यवस्था निरंतर सुलभ रूप से की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
सब्जियों के दाम निर्धारित कर दिए गए
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


