ख़बरगुरु (नई दिल्ली) 06 नवंबर । ‘महा’ चक्रवात 7 नवंबर से पहले गुजरात पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने मंगलवार को बताया कि नए पूर्वानुमान के मुताबिक, बहुत गंभीर चक्रवात पोरबंदर तट से पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में करीब 650 किलोमीटर की दूरी पर है और अरब सागर में वेरावल के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में 700 किलोमीटर दूर है। बुलेटिन के जरिए विभाग ने बताया कि इसके पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने बहुत संभावना है और यह तेजी से कमजोर पड़ेगा।मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि अगले 2 दिन (6 व 7 नवंबर) गुजरात, महाराष्ट्र, दमन व दीव और दादरा नगर हवेली में भारी बारिश हो सकती है।
7 नवंबर से पहले गुजरात तट से टकरा सकता है ‘महा’ चक्रवात
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


