Today Saturday, 28th September 2024

Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

चौथे चरण का मतदान, 2 घंटे में रतलाम लोकसभा सीट में 15% मतदान, सबसे कम मतदान रतलाम शहर में, चूल्हा चौका छोड़ घूंघट की ओट में वोट डालने के लिए पहुंची महिलाएं

चौथे चरण का मतदान, 2 घंटे में रतलाम लोकसभा सीट में 15% मतदान, सबसे कम मतदान रतलाम शहर में, चूल्हा चौका छोड़ घूंघट की ओट में वोट डालने के लिए पहुंची महिलाएं

खबरगुरू (रतलाम) 13 मई। रतलाम – झाबुआ – आलीराजपुर लोकसभा सीट के लिए  सुबह सात बजे से शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनेक तरह की कवायद की है। मतदान शुरू होने से पहले ही कई मतदान केंद्रों पर कतारें लग गई थीं। सुबह मौसम सुहाना होने और गर्मी का असर कम होने के कारण लोग सुबह अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे।

सबसे कम मतदान रतलाम शहर में

मध्य प्रदेश में मतदान का प्रतिशत सुबह नौ बजे तक 14.97 रहा है। रतलाम संसदीय सीट पर मतदान का प्रतिशत सुबह नौ बजे तक 15% रहा है। सबसे कम मतदान रतलाम शहर में 14.13 फीसद है। सर्वाधिक रतलाम ग्रामीण में 18.71 फीसद मतदान हुआ है। सैलाना में 18.1, जावरा में 15.36 और आलोट में 17.12% मतदान हुआ है।

मतदान केंद्र का निरीक्षण करते कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश बाथम तथा पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा

घूंघट की ओट में घर से बाहर निकलीं महिलाओं ने बूथों पर पहुंच अपने मताधिकार का उपयोग किया

लोकसभा चुनाव के महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग करने में महिलाएं किसी प्रकार से पीछे नजर नहीं आईं। घूंघट की ओट में घर से बाहर निकलीं महिलाओं ने बूथों पर पहुंच अपने मताधिकार का उपयोग किया। चूल्हा चौका छोड़कर लंबी-लंबी कतारों में लगी महिलाएं वोट डालने के लिए बड़े उत्साहित नजर आईं। मतदान में महिलाओं का उत्साह देखते बना। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं समूह के साथ मतदान केंद्रों में पहुंची। हाथों में मतदाता पर्ची और पहचान पत्र लिए महिलाएं लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करतीं रहीं। सेजावता में भगवंताबाई पति भगवान उम्र 97 वर्ष में अपने मत का प्रयोग करते हुए मतदान किया। भगवंता बाई को मतदान करवाने के लिए उनके पोते भरत प्रजापत उन्हें मतदान केंद्र लेकर पहुंचे थे।

भगवंता बाई को मतदान करवाने के लिए उनके पोते भरत प्रजापत उन्हें मतदान केंद्र लेकर पहुंचे
सेजावता में मतदान के लिए लगी लाइन

 

मतदान के बाद तिलक चिह्न दिखाते हुए पूर्व कृषि राज्य मंत्री एवं विधायक धूलजी चौधरी

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!