Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

पेपर लीक विवाद के बाद NEET 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

पेपर लीक विवाद के बाद NEET 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी मामले की जांच

खबरगुरू (नई दिल्ली) 12 मई। पेपर लीक को लेकर हुए विवाद के बाद नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है। NTA ने नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया है। 3 मई को देशभर में NEET UG 2026 की परीक्षा हुई थी। आशंका है कि परीक्षा का पर्चा पहले ही लीक हो गया था। परीक्षा की नई डेट्स जल्‍द जारी की जाएंगी।

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच लिया गया। नई परीक्षा की तारीख जल्द जारी की जाएगी। NTA ने जानकारी दी है कि स्‍टूडेंट्स को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्‍ट्रेशन नहीं करना होगा। पिछले एग्‍जाम सेंटर्स में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि उन्हें जांच एजेंसियों से जो इनपुट मिले, उनके आधार पर पता चला कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी नहीं रखा जा सकता। एनटीए ने बताया कि सरकार ने अब इस संभावित पेपर लीक की जांच सीबीआई द्वारा की जाएगी। एनटीए ने छात्रों को सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!