खबरगुरू (नई दिल्ली) 15 मई। मेडिकल की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए इस वक्त की सबसे बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 3 मई को थी, पेपर लीक के आरोप के चलते 12 मई को NTA ने एग्जाम कैंसिल कर दिया था।
पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी। एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। NTA ने साफ किया है कि दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए नया प्रश्नपत्र तैयार किया जा रहा है। इस बार की प्रक्रिया को पहले से कहीं ज्यादा गोपनीय और बहुस्तरीय बनाया गया है। छात्रों को न तो कोई नया रजिस्ट्रेशन कराना होगा और न ही कोई अतिरिक्त फीस देनी होगी। मई 2026 के चक्र में जो डेटा और सेंटर चुने गए थे, उन्हें ही आगे बढ़ाया जाएगा। दोबारा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।


