Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कोरोना: नागपुर में 15 से 21 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन, जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू

खबरगुरु (नागपुर) 11 मार्च। देश की कोरोना का संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने आज 22 हजार के आंकड़े को भी पार कर लिया है। जिन राज्‍यों में कोरोना का संक्रमण सबसे तेजी से बढ़ रहा है उसमें महाराष्‍ट्र एक बार फिर टॉप पर है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन  की घोषणा कर दी है, केवल आवश्‍यक सेवाओं की ही अनुमति दी गई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 13,659 नए मामले सामने आए। ये इस साल एक दिन में आए सबसे ज्यादा मामले हैं। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22,52,057 हो गई है। बुधवार को नागपुर में एक ही दिन में 1710 नए मरीज मिले है।  नागपुर में स्थानीय प्रशासन ने पूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। लॉकडाउन के समय बेवजह घूमनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर में लगातार मरीज बढ़ने के कारण और इन्हे काबू के लिए ही लॉकडाउन की घोषणा की गई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!