पति के अन्य युवती से अवैध संबंध का विरोध करने वाली युवती को इस कदर सताया गया कि उसने आत्महत्या कर डाली. पुलिस ने बेवफा पति के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने मर्ग कायम कर गहराई से जांच की तब मृतका के परिजन के बयान, पीएम रिपोर्ट व अन्य सबूतों की जांच की तब ये तथ्य सामने आया कि मृतका के पति सन् नी उर्फ संदीप पिता सुभाष बागुल के किसी टीना नामक युवती से अवैध संबंध हैं. मृतका ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे इतनी मानसिक व शारीरिक प्रताडऩा दी कि आखिर घटना की सुबह पूनम ने जान दे डाली थी. कल शाम पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का प्रकरण दर्ज कर उसकी खोज शुरू की है.
पति के अन्य युवती से अवैध संबंध, युवती ने दी जान
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


