इंदौर। नेमावर रोड पर एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक को जान से हाथ धोना पड़ा। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है। देवगुराडिय़ा निवासी सतीश पिता मदननाथ (26) बाइक पर सवार होकर नेमावर रोड ट्रेचिंग ग्राउंड के पास से गुजर रहा था, तभी पीछे से आए ट्रक एमपी 09 एचजी 1611 के चालक ने सतीश को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बावजूद ट्रक चालक नहीं रुका और सतीश को कुचलता हुआ आगे निकल गया। हादसे में बाइक सवार सतीश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर खुडै़ल पुलिस मौके पर पहुंची और सतीश के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।
ट्रक की चपेट से बाइक सवार की मौत
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


