Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

आदिवासी विकास विभाग की संस्थाओं का निरीक्षण किया गया, दूसरे चरण में हुआ 28 संस्थाओं का निरीक्षण

खबरगुरु (रतलाम) 14 जनवरी। आदिवासी विभाग अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता, शाला की व्यवस्था एवं शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य संस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्था में उपलब्ध संसाधनों, शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए शिक्षकों से सीधे संवाद किया गया।

संकुल शालाओं का निरीक्षण कर शिक्षा स्तर सुधारने पर चर्चा की

संस्थाओं के निरीक्षण के प्रथम चरण में सहायक संचालक अकील खान द्वारा सैलाना, बाजना, रावटी, सरवन एवं शिवगढ़ की संकुल शालाओं का निरीक्षण कर शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा स्तर सुधारने पर चर्चा की गई तथा शिक्षकों की समस्याओं को सुनकर उन्हें निराकृत किया गया। दूसरे चरण के निरीक्षण के दौरान विभाग के हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी, माध्यमिक,प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण विभाग के प्राचार्य द्वारा किया गया। 28 संस्थाओं के निरीक्षण के दौरान शाला व्यवस्था, शिक्षा गुणवत्ता, निर्माण आवश्यकता, संसाधनों के समुचित उपयोग पर विचार कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान शिक्षकों की समस्याओं को भी सुना गया तथा निराकरण हेतु जिला कार्यालय को प्रस्तुत किया गया।

किया संस्थाओं का निरीक्षण

वितरण के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य पंकजसिंह चंदेल, प्रेमनारायण चौहान, वंदना डगावकर, जितेंद्र गुप्ता, प्रीति शर्मा, इक़बाल खान, संजय प्रसाद, लखन शास्त्री, अमरसिंह भाभर, श्री राजेंद्र पुष्पद, किरण टंडन, जी.एस. सिसोदिया, मनोज मिश्रा, विजयसिंह कदम, संदीप जैन, सुनीता छजलानी, एस.के.भावसार, लालसिंह मईडा ने संस्थाओं का निरीक्षण किया।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!