खबरगुरु (सिक्किम) 24 सितंबर। सिक्किम में लगातार बारिश के कारण गुरुवार रात लैंडस्लाइड हुई। इसमें 30 से ज्यादा घर और सरकारी क्वार्टर को नुकसान पहुंचा। भूस्खलन का मलबा रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है । घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लैंडस्लाइड के बाद भारी मात्रा में पहाड़ी से मिट्टी और मलबा गांव की तरफ बहकर आने लगा। मिट्टी खिसकने से कीचड़, पत्थर और मलबा नीचे बहने लगा। इस लैंडस्लाइट में कई घर भी तबाह हो गए हैं।
लैंडस्लाइड के कारण रिंबी को खेचोपालरी से जोड़ने वाली सड़क का एक बड़ा हिस्सा बह गया था। बयान के अनुसार, मंत्री ने अधिकारियों को मंगलवार से रिंबी में मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHIDCL) के अधिकारियों और ठेकेदारों को मरम्मत का काम तेज़ी से करने और यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने का भी निर्देश दिया।
अगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ गरज-चमक भी हो सकती है।


