जम्मू-कश्मीर (ख़बरगुरु) 2 अक्टूबर :जम्मू-कश्मीर के पुंछ के शाहपुर इलाके पाकिस्तान ने आज फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से बीएसएफ कैंपों और स्थानीय लोगों के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है। गोलीबारी में एक बच्चे की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए. वहीं कुपवाड़ा में एक घुसपैठिया ढेर हो गया हैभारतीय सेना भी पाक की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जबाव दे रही है। पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ और भीमबर गली सेक्टर में सुबह करीब सवा आठ बजे से बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों को निशाना बनाना शुरू किया था. उन्होंने छोटे हथियारों, स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे थे. पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा पर भीमबर गली, बालाकोट, शाहपुर और पुंछ गांवों में भी मोर्टार दागे और स्वचालित राइफलों से गोलीबारी की थी
कुपवाड़ा सेक्टर में एक घुसपैठिया ढेर, पुंछ में सीमापार से फायरिंग में बच्चे की मौत
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


