नई दिल्ली (ख़बरगुरु) 2 अक्टूबर : राहुल गांधी के अमेठी दौरे को हरी झंडी मिल गई है. अमेठी के डीएम ने सफाई देते हुए कहा है कि हमने राहुल गांधी के दौरे पर कोई रोक नहीं लगाई थी . हमने सिर्फ असुविधा के लिए अवगत कराया था ना कि उनके कार्यक्रम को रोकने की बात कही थी . नए लेटर में अमेठी के डीएम योगेश कुमार ने लिखा है कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के दौरे को रद्द करने की खबरें गलत हैंदरअसल, राहुल गांधी के दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा इजाजत न दिए जाने पर पार्टी की तरफ से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी, जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने इसे लोकतंत्र की हत्या तक बता दिया था. पत्र में लिखा गया था कि 5 अक्टूबर तक पुलिस बल व्यस्त रहेगा, ऐसे में राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी असुविधा होगी. प्रशासन ने ये कारण बताते हुए राहुल गांधी का कार्यक्रम आगे बढ़ाने की अपील की थी.
राहुल गांधी के अमेठी दौरे को हरी झंडी, प्रशासन ने कहा- रोका नहीं, सलाह दी थी
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


