खबरगुरू (रतलाम) 22 अप्रैल। आलोट में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी ने अपने रतलाम स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद से ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। रतलाम में पटवारी रविशंकर खराड़ी के आत्महत्या कर के मामले में नायब तहसीलदार सविता राठौर के खिलाफ परिजन मंगलवार रात औद्योगिक क्षेत्र थाना परिसर में धरने पर बैठे। पटवारी, सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ जयस के नेता भी नायब नहसीलदार के खिलाफ प्रदर्शन कर रह है। हंगामा बढ़ते देख कलेक्टर ने बुधवार को निलंबन का आदेश जारी कर दिया।
मृतक की मां और परिजनों ने लगाया था मानसिक दबाव बनाने का आरोप
मृतक की मां और परिजनों ने नायब तहसीलदार पर काम को लेकर मानसिक दबाव बनाने का आरोप लगाया था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और सुसाइड नोट के आधार पर हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।


