खबरगुरू (फिलीपींस) 8 जून । फिलीपींस के दक्षिणी मिंडानाओ क्षेत्र के पास सोमवार को 7.8 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। तगड़े झटके के बाद फिलीपींस और इंडोनेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है ।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, फिलीपींस में एक घंटे के भीतर तीन बार झटके लगे हैं। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे गहराई 10 में था। पहला भूकंप 5 बजकर 7 मिनट पर आया था, इसकी तीव्रता 7.7 मापी गई थी। दूसरा झटका 5 बजकर 18 मिनट पर आया. इसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 मापी गई. जबकि तीसरा झटका 6.25 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 6.6 मापी गई।
अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने सुनामी का खतरा बताते हुए चेतावनी जारी की कि खतरनाक लहरें क्षेत्र के तटों को प्रभावित कर सकती हैं। वहीं, इंडोनेशिया और मलेशिया के कुछ तटों पर 1 मीटर तक ऊंची लहरों का खतरा है।


