खबरगुरु (रतलाम) 27 अगस्त। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह आई अचानक बाढ़ में 275 लोगों की मौत हो गई। सुबह करीब 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया, जिससे कई इलाके जलमग्न हो गए। बाढ़ इतनी तेजी से आई कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आपदा के कारण नेपाल में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बाढ़ से शहरों और गांवों में तबाही हुई, पुल बह गए और कम से कम एक दर्जन जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर 80 सुरक्षाकर्मी लापता हैं। इनमें 44 नेपाली सेना के जवान शामिल हैं। बाढ़ में 273 लोगों की मौत हो गई। इनमें नेपाल में 270 और तिब्बत में 3 लोगों की जान गई है। करीब 1,500 लोग अभी भी लापता हैं।


