खबरगुरू (वेनेज़ुएला) 25 जून। वेनेजुएला में गुरुवार सुबह भीषण भूकंप से तबाही मच गई है। बुधवार शाम एक मिनट से भी कम समय के अंतराल में 7.5 तीव्रता के दो शक्तिशाली भूकंप आए । उस समय भारत में गुरुवार तड़के 3.35 बजे थे। आशंका है कि दूसरे बड़े भूकंप के बाद मृतकों की संख्या 10,000 से अधिक हो सकती है।

वेनेजुएला में पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में था। भूकंप की गहराई करीब 22 भूकंप की गहराई करीब 22 किलोमीटर दर्ज की गई। एक मिनट से भी कम समय के अंतराल मेंद एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। कई शहरों में इमारतें गिर गईं या खतरनाक तरीके से झुक गईं।
आपातकाल की घोषणा
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने देश को संबोधित करते हुए बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के भूकंपों के बाद करीब 20 आफ्टरशॉक्स भी आए। देश में हालात काफी गंभीर बने हुए हैं, इसे देखते हुए रोड्रिगेज ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। वेनेजुएला में स्कूल-कॉलेज फिलहाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। रेलवे सेवाओं को रोक दिया गया है।


