Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

एटा हादसा: स्कूली बच्चों की मौत पर रोया अलीगंज, बाजार बंद

एटा हादसा: स्कूली बच्चों की मौत पर रोया अलीगंज, बाजार बंद

एटा (खबरगुरू 19/01/2017):यूपी के एटा के अलीगंज कस्बे में गुरुवार सुबह 9.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में 14 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 13 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन ने भी 14 मौतों की पूष्टि कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस बस के साथ हादसा हुआ वह 27 सीटर थी, उसमें 40 बच्चे सवार थे।दर्दनाक हादसे में स्कूली बच्चों की मौत देख अलीगंज रो पड़ा। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों की आंखों में आंशू थे। शोक में डूबे कस्बा के व्यापारियों ने बाजारों को बंद रखा। हर कोई इस हादसे के बारे में चर्चा कर रहा था।

गुरुवार को दिन अलीगंज के लिए काले शब्दों में दर्ज हो गया। बाजार खुलने से प

हले ही इस वीभत्स हादसे की जानकारी मिलने पर पूरा कस्बा परेशान दिखा। घटना स्थल से लेकर स्वास्थ्य केंद्र तक जो भी लोग इस घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए पहुंच रहे थे वह रो रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे ही हर घर इस घटना से दुखी है। हर तरह की मदद करने के लिए भी लोग आगे आ रहे थे।

शव पर विलाप कर रहे परिजनों की हालत काफी दयनीय थी। भगवानपुरा निवासी जानेश उर्फ हिमांशू का शव स्वास्थ्य केंद्र के बरामदे में रखा था। शव के पास उसकी मां और बाबा का रो रहे थे। हिमांशू के परिजनों ने बताया कि उसके पिता की छह वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। वह तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। इस बच्चे की मौत की कहानी सुन हर कोई आहत था। मां चुप होने का नाम नहीं ले रहे थी। बूढे बाबा की आंखे रो-रोकर पथरा गई थी। अब तो हालत यह थी कि रोने पर भी बाबा के आंशू नहीं निकल रहे थे। अब बेचारी के मां के हाथ बिल्कुल खाली हो गए है।

सूचना देते समय रो पड़े विधायक

एटा। सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर सबसे पहले विधायक अलीगंज रामेश्वर सिंह यादव मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना की जानकारी जब एसएसपी और डीएम को फोन पर दे रहे थे तो वह रो पडे़। फोन पर गला रुदने की आवाज सुन अधिकारी भी सकते में आ गए थे।

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!