शिक्षक कॉलोनी बडऩगर निवासी ३८ वर्षीय महिला के पति का निधन हो चुका है। पहले महिला बदनावर क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थी। महिला की शिकायत होने पर उसने महिला बाल विकास विभाग की अधिकारी के वाहन चलाने वाले सुरेश से संपर्क किया तो उसने मामले का निराकरण करवाने का कहकर महिला को बहला फुसलाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए और उसके बाद उसने कई बार महिला से दुष्कर्म किया। बाद में जब महिला ने मना किया तो सुरेश ने उसे नौकरी से निकलवा दिया। इसके बाद महिला बडऩगर में शिक्षक कॉलोनी में किराए का मकान लेकर रहने लगी। इसके बाद भी सुरेश नहीं माना और उसने महिला से कहा कि वह उसे नौकरी पर लगवा देगा। इधर महिला ने भी प्रमाण सहित उसके खिलाफ रिपोर्ट करने का मन बना लिया। इसके चलते जब सुरेश गत दिवस उसके घर पहुंचा तो महिला ने गोपनीय तरीके से मोबाइल रखकर वीडियो बना लिया। इसके बाद बडऩगर थाने पहुंची और सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। बडऩगर पुलिस के मुताबिक रात को प्रकरण दर्ज किया गया था। अब चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।
ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में प्रकरण दर्ज, प्रताडि़त महिला ने बनाया मोबाइल से वीडियो
Next post
चाकू सहित गिरफ्तार
admin
Related Posts
-
रतलाम: 10वीं व 12वीं सीबीएसई का परीक्षा परिणाम, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी के विद्यार्थियों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
-
रतलाम : मतदान के बाद घर लौटे युवक की मौत
-
चौथे चरण का मतदान, 2 घंटे में रतलाम लोकसभा सीट में 15% मतदान, सबसे कम मतदान रतलाम शहर में, चूल्हा चौका छोड़ घूंघट की ओट में वोट डालने के लिए पहुंची महिलाएं