Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : शराबी पति की हैवानियत, पत्नी की हत्या के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर पति हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम : शराबी पति की हैवानियत, पत्नी की हत्या के बाद बाहर से दरवाजा बंद कर पति हुआ फरार, जांच में जुटी पुलिस

खबरगुरू (रतलाम) 24 मार्च। शहर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम बिबड़ोद में शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसे कमरे में बंद कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शनिवार देर रात शराबी पति ने पत्नी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच शनिवार देर रात विवाद हुआ था। मृतका का नाम चच्ची बाई पति लक्ष्मीनारायण उम्र 42 साल है। रविवार सुबह महिला का शव घर के अंदर मिला। सुबह घर के पड़ोस में रहने वाले कमल चावरे ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है पत्नी पर हमला करने के बाद पति बाहर से दरवाजा बंद कर भाग गया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!