Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोविड संक्रमण के बाद निधन, 5 दिन पहले ही पत्नी की हुई थी मौत

फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का कोविड संक्रमण के बाद निधन, 5 दिन पहले ही पत्नी की हुई थी मौत

खबरगुरु (चंडीगढ़) 19 जून। भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना से 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के PGIMER में 15 दिनों से इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था। 20 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 5 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशंस के कारण निधन हो गया था।

[box type=”shadow”]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है. भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी. उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया. मैं उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं”। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जून को मिल्खा सिंह से फोन पर बातचीत की थी और उनसे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।

[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!