Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्य में महिला कर्मचारियों की सहभागिता

ख़बरगुरु (रतलाम) 7 मार्च : पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर अंतरारष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यों में महिला कर्मचारियों की सहभागिता को बढ़ाया जा रहा है।
इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि निजी संस्थानों के साथ ही साथ सरकारी क्षेत्र में भी महिला कर्मचारियों की सहभागिता बढ़ती जा रही है। रतलाम मंडल के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। महिला सशक्तिकरण एवं कार्य के प्रति महिलाओं के रुझान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिनांक 08.03.19 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रतलाम मंडल पर कुछ कार्यों में महिला कर्मचारियों का सहयोग ही लिया जाएगा जो निम्नानुसार हैः-
◆राजेन्द्र नगर स्टेशन पर प्रथम शिफ्ट में स्टेशन मास्टर से लेकर सफाई कर्मचारी तक सभी कार्य महिला कर्मचारी द्वारा ही किया जाएगा जाएगा।
◆मंडल कार्यालय में सेवानिवृत्त कर्मचारी सुविधा केन्द्र का संचालन पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।
◆ट्रैक मेंटेनेंस एवं रतलाम-गोधरा घाट सेक्शन में बैलास्ट ट्रेन के परिचालन में लोको पायलट, सहायक लोको पायलट एवं गार्ड का कार्य महिला कर्मचारी द्वारा ही किया जाएगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!