Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

अंबाला में पांचों राफेल की हैप्‍पी लैंडिंग, वाटर सैल्‍यूट देकर किया स्‍वागत

खबरगुरु (नई दिल्ली) 29 जुलाई। राफेल विमानों को पहला जत्था फ्रांस से उड़ान भरते हुए भारत के अंबाला पहुंच गया है। फ्रांस से 7 हजार किलोमीटर की दूरी तय करके 5 राफेल बुधवार दोपहर करीब 3.18 बजे अंबाला एयरबेस पर उतरे। इस मौके पर वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया सहित वायुसेना के प्रमुख अधिकारी मौजूद हैं।

राफेल विमानों ने भारतीय वायुसीमा में प्रवेश किया तो आईएनएस कोलकाता कंट्रोल रूम की ओर से कहा गया, ‘इंडियन नेवल वॉर शिप डेल्टा 63 ऐरो लीडर। हिंद महासागर में आपका स्वागत है।’ इसके जवाब में राफेल के पायलट ने शुक्रिया अदा किया।

अंबाला में राफेल की लैंडिंग के बाद उन्‍हें वाटर सैल्‍यूट दिया गया। उनको वाटर कैनन से वाटर सैल्‍यूट दिया गया। यह दूसरा मौका है जब बड़े फाइटर विमान को अंबाला एयरबेस पर भारत में सबसे पहले लैंडिंग हुई है। इससे पहले जगुआर फाइटर प्‍लेन की अंबाला एयरफाेर्स स्‍टेशन पर लैंडिंग हुई थी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!