Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

इंदौर: दो महीने बाद खुलेंगे सरकारी ऑफिस, कल से फूड की होम डिलीवरी को भी अनुमति

खबरगुरु (इंदौर) 26 मई 2020। मध्यप्रदेश के इंदौर में लंबी सख्ती के बाद सेवाओं को शुरू करने में तेजी दिखाई जा रही है। जिला कलेक्टर के आदेश के मुताबिक बुधवार से जिले में सभी सरकारी कार्यालयों को खुलने की अनुमति दे दी है। अब फूड की होम डिलीवरी को भी शुरू करने की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि फूड की होम डिलीवरी को सशर्त अनुमति दी गई है

50 फीसदी कर्मचारियों के उपस्थित रहने की अनुमति दी गई

जिला कलेक्टर मनीष सिंह की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि राज्य के गृह विभाग की ओर से 18 मई को जारी निर्देश के मुताबिक जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय या निगम विभागों के कार्यालयों को कम से कम 50 फीसदी सीमा तक कर्मचारियों के उपस्थित रहने की अनुमति दी गई है।

नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा

सभी कार्यालयों में कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी लोगों को मास्क पहनना होगा साथ ही सेनेटाइजर और ग्लव्‍‍‍स का भी उपयोग करना होगा।

अब मंडी में आलू-प्याज और लहसुन भी बिकेंगे

मंडी में आलू, प्याज और लहसुन की खरीदी बिक्री के लिए कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि व्यापारी स्थानीय आलू-प्याज की ही खरीद कर सकेंगे। इसके अलावा किसानों को नियमों और शर्तों के साथ सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे के बीच अपनी उपज मंडी लाने की अनुमति दी गई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!