Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

इंदौर से दोपहर में गुम हुई दो बालिकाएं आज मुंबई में मिली

इंदौर से दोपहर में गुम हुई दो बालिकाएं आज मुंबई में मिली

इंदौर (खबर गुरू) 15/02/2017 : कल दोपहर घर के पास खेल रही दो मासूम बालिकाएं गुम हो गई थी जो आज सुबह मुंबई के भिंडी बाजार लावारिस हालत में मिली गई। सूचना मिलने के बाद परिजन बालिकाओं को लेने मुंबई के रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाश खाने की चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने मामले में अपहरण का प्रकरण दर्ज किया है।
चंदन नगर इलाके के नंदन नगर मदीना मस्जिद के पास रहने वाले सईद मंसूरी ने बताया कि वो वेल्डिंग का काम करता है। कल दोपहर सईद की 13 साल की बेटी सादिया व उसके रिश्तेदार सलीम निवासी डी-सेक्टर स्कीम 71 की 10 साल की बेटी तंजिला सईद के घर के बाहर खेल रही थी। करीब डेढ़ बजे घर वालों ने दोनों को साथ खेलते देखा था, उसके बाद दोनों बच्चियां लापता हो गई थीं। बच्चियों के गुम हो जाने से परेशान सईद व सलीम के परिजन ने दोनों बच्चियों को सब जगह ढूंढ़ा, लेकिन रात तक जब दोनों कहीं नहीं मिलीं। तब सईद की पत्नी

शहजादी ने कल रात चंदन नगर थाने जाकर दोनों बच्चियों के लापता होने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने बच्चों के लापता होने को लेकर उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का प्रकरण दर्ज कर लिया था। आज सुबह सूचना मिलने के बाद परिजन मुंबई रवाना हो गए हैं। अब बालिकाओं के साथ इंदौर पहुंचने के बार ही बालिकाओं से लिए गए बयान के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी कि वे इंदौर से मुंबई कैसे पहुंची। उन्हें कौन अपने साथ ले गया था।

मुंबई के भिंडी बाजार में मिली दोनों बालिकाएं…
देर रात तक बेटी की खोजबीन में जुटे सईद के मोबाइल की घंटी आज सुबह बजी। उसके मोबाइल पर मुंबई के नागपाड़ा पुलिस थाने से फोन आया कि इंदौर से लापता दोनों बच्चियां साइदा व तंजिला मुंबई के भिंडी बाजार इलाके में मिली हैं।

सईद ने फोन पर बात की तो उसकी बेटी सादिया ने बताया कि कल दोपहर घर के पास मिले अज्ञात व्यक्ति ने दोनों को बाजार से कुछ खाने की चीज दिलाने का लालच दिया था, जिससे दोनों बच्चियां उस बदमाश के साथ चली गई थीं। कुछ देर बाद दोनों को मुंह दबाकर उठा लिया। उसके बाद आज सुबह दोनों की नींद खुली तो वे मुंबई पहुंच चुकी थीं। वहां भिंडी बाजार में वे दोनों रोने लगी तब लोगों ने उन्हें थाने ले जाकर पुलिस के हवाले किया है। बच्चियों को सकुशल मिलने की खबर के बाद उनक परिजन दोनों बच्चियों को लाने के लिए मुंबई रवाना हो गए हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!