Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कमलनाथ सरकार ने पेश किया अपना पहला बजट

खबरगुरु (खबरगुरु) 11 जुलाई 2019 । मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया है। वित्तमंत्री तरुण भनोत ने विधानसभा में बजट पेश किया। राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में कोई नया कर नहीं लगाया है। गुरुवार और शुक्रवार को इस पर चर्चा की जाएगी। किसानों को पशुपालन और मछुआरों को रियायती ब्याज दर पर ऋण के लिए क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि बंधु योजना शुरू की जा रही है।

कमलनाथ सरकार ने अपने पहले बजट के दौरान प्रदेश के पुजारियों का मानदेय तीन गुना बढ़ा दिया। इसके साथ ही मंदिर की जमीनों को सरकारी निधि से विकसित किया जाएगा। साथ ही नई गौशालाएं खोलने का ऐलान किया है। कमलनाथ सरकार ने राम पथ गमन मार्ग विकसित करने के लिए राम वन पथ निगम बनाने की भी घोषणा की है।

राज्य सरकार बजट में महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ई-रिक्शा योजना शुरू करने जा रही है। वहीं मध्याह्न भोजन योजना का खाद्यान्न महिला स्वास्थ्य समूहों के द्वारा आपूर्ति किए जाने की मंशा जाहिर की गई है। इसी तरह युवाओं को रोजगार देने की वचनबद्धता दोहराई गई है। वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रसिद्ध जलेबी, बर्फी, लड्डू, मावा बाटी और नमकीन की ब्रांडिंग की जाएगी।

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार ने विधानसभा में अपना पहला पूर्ण बजट पेश कर दिया है। वित्तमंत्री तरुण भनोत ने विधानसभा में बजट पेश किया। राज्य सरकार ने अपने पहले बजट में कोई नया कर नहीं लगाया है। गुरुवार और शुक्रवार को इस पर चर्चा की जाएगी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!