Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

‘कानपुर का दरिंदा’ विकास दुबे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से हुआ गिरफ्तार, मंदिर में चिल्लाया- मैं विकास दुबे हूं

खबरगुरु (उज्जैन) 9 जुलाई।  कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत के जिम्मेदार कुख्यात विकास दुबे को एमपी पुलिस ने उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि विकास सुबह वह 8 बजे महाकाल मंदिर परिसर पहुंचा और चिल्लाने लगा कि मैं विकास दुबे हूं, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। गैंगस्टर विकास दुबे मध्यप्रदेश पुलिस की कस्टडी में है।

इससे पहले सूचना आई थी कि उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन करने गया था. वहां गार्ड ने उसे पहचान लिया। जब सुरक्षा गार्ड ने नाम पूछा तो उसने विकास दुबे बताया इसके बाद गार्ड ने पुलिस को जानकारी दी कि विकास दुबे मंदिर में बैठा है। पुलिस को जैसे ही यह जानकारी मिली तो वह एक्शन में आ गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उज्जैन पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है. यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!