Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कैंसर से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

कैंसर से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान

इंदौर। एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर मिला। पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी नगर के पास सन सिटी में रहने वाली नीलम पति वीरेंद्र सूद का शव बेटों ने फंदे पर लटके देखा। नीलम को एमवाय अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में पता चला कि नीलम देवास में महिला बाल विकास विभाग में महिला सशक्तिकरण अधिकारी थीं। पति वीरेंद्र से उनका तलाक हो चुका था। वे दो बेटों के साथ सन सिटी में रह रही थीं। कुछ महीने से नीलम कैंसर से परेशान थी। उसी तनाव में नीलम ने आत्महत्या कर ली।
बाल विवाह के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री ने नीलम को पुरस्कृत किया था। बीमारी के कारण वे करीब डेढ़ माह से अवकाश पर थीं। पिछले सप्ताह ही जॉइन किया था। 12 अक्टूबर को लाड़ली शिक्षा पर्व के कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं। सहकर्मियों के मुताबिक बीमारी के चलते वे तनाव में थीं

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!