Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

खेल दिवस पर वीर जीजा माता पुरस्कार 2020 का आयोजन, मेजर ध्यानचन्द की राष्ट्रभक्ति अनुकरणीय : चेतन्य काश्यप

खबरगुरु (नई दिल्ली) 29 अगस्त। हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचन्द की जयंती खेल दिवस के रूप में मनी। क्रीड़ा भारती ने इस मौके पर वीर जाजा माता पुरस्कार 2020 का वितरण समारोह आयोजित किया। इसमें क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष व विधायक चेतन्य काश्यप ने राष्ट्रीय स्तर के पांच खिलाड़ियों के माता-पिता को वीर जीजा माता पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मेजर ध्यानचन्द उत्कृष्ट खिलाड़ी के साथ-साथ राष्ट्रभक्त भी थे। उनकी राष्ट्रभक्ति अनुकरणीय रही है।

श्री काश्यप ने मेजर ध्यानचन्द के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने आजादी से पहले देश को ओलंपिक में तीन बार गोल्ड मेडल जीतवाया। उन्हें हिटलर ने जर्मनी से खेलने का प्रस्ताव दिया था लेकिन उसे ठुकरा कर उन्होंने अपने देश भारत के लिए ही खेलने का निर्णय लिया।  उनकी राष्ट्रभक्ति का यह अनुपम उदाहरण था। ऐसे खिलाड़ी का जन्मदिन खेल दिवस के रूप में मनाकर देश गौरवान्वित हो रहा है। क्रीड़ा भारती द्वारा प्रतिवर्ष इस दिन वीर जीजा माता पुरस्कार से माता-पिता को इसलिए सम्मानित किया जाता है कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता में उनका ही बड़ा योगदान होता है। शिवाजी ने बड़े योद्धा के रूप में हिन्दू राष्ट्र के लिए अलख जगाने का जो कार्य किया उसके पीछे जीजा माता का ही अहम्‌ योगदान था।

श्री काश्यप ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते इस वर्ष क्रीड़ा भारती द्वारा समस्त नियमों का पालन करते हुए जीजा माता पुरस्कार वितरण का समारोह आयोजित किया गया है। श्री काश्यप ने क्रीड़ा भारती के इतिहास पर भी प्रकाश डाला। आरंभ में क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर खेल चेतना मेला आयोजन समिति के सचिव मुकेश जैन व जिला खेल अधिकारी रूबिका दीवान उपस्थित रही। संचालन क्रीड़ा भारती के जिला सचिव अनुज शर्मा ने किया। आभार कोषाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने माना।

ये हुए वीर जीजा माता पुरस्कार से सम्मानित

एथेलेटिक्स में राज्य स्तरीय 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण विजेता व राष्ट्रीय प्रतियोगिता नई दिल्ली में सहभागिता करने वाली कृतज्ञा शर्मा के माता पिता श्रद्धा शर्मा व राकेश शर्मा। सॉफ्ट बॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इन्दौर में रजत पदक एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश में कांस्य पदक विजेता ॠषभ गुर्जर के माता सपना गुर्जर, पिता भुपेन्द्र गुर्जर। खो-खो की राष्ट्रीय जूनियर प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सुमित पालड़िया की माता राधा पालड़िया व पिता पंकज पाल़डिया। योग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता तथा नई दिल्ली में आयोजित प्रधानमंत्री फीट इंडिया कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली श्रृद्धा जाधव की माता विजया जाधव पिता युवराज जाधव व हैण्डबॉल की जूनियर नेशनल प्रतियोगिता गाजियाबाद में कांस्य पदक जीतने वाली इंडिया केंप के लिए चयनित खिलाड़ी हर्षिता राठौर की माता ज्योति राठौर व पिता सुभाष राठौर।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!