Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के सहयोग से मोदी किट वितरित की गई

खबरगुरु (रतलाम) 1 अप्रैल। कोरोना के खिलाफ जंग के दौरान गरीब, निर्धन एक जरूरतमंद परिवारों को 10 दिन के राशन व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन द्वारा गठित समिति ने मोदी किट का वितरण आरंभ कर दिया है। मोदी कीट तैयार कराई गई है, उसमें 10 किलो आटा, 1 किलो तेल, 1 किलो चना दाल, 1 किलो नमक, 200 ग्राम मिर्ची, जीरा, हल्दी, 1 किलो शक्कर और 5 किलो आलू शामिल है।

पहले दिन राजीव नगर, दिलीप नगर, अर्जुन नगर क्षेत्र के परिवारों में करीब 125 पैकेट वितरित किए गए। विधायक एवं फाउंडेशन अध्यक्ष चेतन्य काश्यप ने बताया कि मोदी कीट के वितरण हेतु जिला प्रशासन के आदेश पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा किए गए सर्वे में चयनित परिवारों को चुना गया है। इनमें एपीएल के वे परिवार भी शामिल है, जिनके पास कोई कार्ड नहीं है।

मोदी कीट वितरण के दौरान राजीव नगर, दिलीप नगर एवं अर्जुन नगर में जिला पंचायत की भोजन सामग्री वितरण समिति के सदस्य पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, निर्मल कटारिया, राजेश सोलंकी एवं गोपाल शर्मा रमेश पांचाल आदि उपस्थित थे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!