Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

जिले में शुक्रवार को 71 हजार से ज्यादा स्पॉट फाइन वसूला गया

खबरगुरु (रतलाम) 17 जुलाई। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मास्क नहीं पहनने वाले व्यक्तियों, दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाकर स्पॉट फाइन वसूला जा रहा है। शुक्रवार को भी 71 हजार 400 रूपए नगरीय निकाय, पुलिस तथा राजस्व विभाग के अमले द्वारा वसूले गए।

डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम रतलाम के अमले द्वारा 14 चालान बनाए जाकर 1400 रूपए वसूले गए। नगर पालिका जावरा में 60 चालान बनाकर 3600 रूपए, अलोट में 10 चालान बनाकर 500 रूपए स्पाट फाइन किया गया। इसी तरह नगर परिषद बड़ावदा में 2000, पिपलोदा में 4550, नामली में 3500, सैलाना में 7500 तथा धामनोद में 900 रुपए स्पॉट फाइन वसूला गया।

राजस्व विभाग के अमले द्वारा जिले में 36 हजार 750 रूपए शुक्रवार को स्पॉट फाइन किया गया। रतलाम में 5000, जावरा में 10400, पिपलोदा में 4800, रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 1500, सैलाना में 10900, बाजना में 650,  रावटी में 1500 तथा ताल में 2000 स्पॉट फाइन किया गया।

पुलिस विभाग द्वारा 8700 रूपए का शुक्रवार को स्पॉट फाइन किया गया। रतलाम में पुलिस विभाग द्वारा 6700, बडावदा में 1000 तथा बरखेड़ाकला थाने द्वारा 1000 रुपए स्पॉट फ़ाईन किया गया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!