Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

दिल्ली सीरियल ब्लास्ट केस में 12 साल बाद आज आएगा फैसला, 60 लोगों की हुई थी मौत

दिल्ली सीरियल ब्लास्ट केस में 12 साल बाद आज आएगा फैसला, 60 लोगों की हुई थी मौत

नई दिल्ली  (खबर गुरू) 16/02/2017 :: 12 साल पहले देश की राजधानी को दहलाने देने वाले सीरियल ब्‍लास्‍ट केस में आज पटियाला हाऊस कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। 2005 में दीपावली से एक दिन पहले हुए इन धमाकों में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, और 210 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इसी सोमवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रितेश सिंह इसपर फैसला सुनाने वाले थे लेकिन उन्होंने इसके लिए गुरुवार का दिन तय किया था। फैसला आज दोपहर 12 बजे के बाद आने की उम्मीद है।

29 अक्तूबर, 2005 में धनतेरस के दिन सरोजनी नगर मार्केट में लश्कर के आतंकियों ने धमाका किया था। 2 धमाके सरोजनी नगर और पहाड़गंज जैसे मुख्य बाजारों में हुए, जबकि तीसरा धमाका गोविंदपुरी में एक बस में हुआ। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उक्त अपराध के लिए तारीक अहमद, मोहम्मद हुसैन फैजली और मोहम्मद रफीक शाह को गिरफ्तार किया था। वर्ष 2008 में अदालत ने तीनों पर भारत के खिलाफ जंग छेड़ना, हत्या, हत्या के प्रयास और आ‌र्म्स एक्ट के तहत आरोप तय किए थे।

संभव है फांसी की सजा
मामले को पहले ही 10 साल से ऊपर हो चुके हैं। पहले यह फैसला 13 फरवरी को आना था लेकिन अब इसे आज यानी की 16 फरवरी को सुनाया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश रितेश सिंह ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। आरोपी यदि दोषी साबित होते हैं, तो फांसी की सजा तक हो सकती है।

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!