Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, सिंगापुर में ली आखिरी सांस

खबरगुरु (नई दिल्ली) 1 अगस्त। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का 64 साल की उम्र में शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे अमर सिंह पिछले 6 महीने से सिंगापुर में अपना इलाज करवा रहे थे। उनके निधन की ख़बर आने से दो घंटे पहले अमर सिंह के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ईद और बाल गंगाधर तिलक पर दो ट्वीट किए गए हैं।

लंबे समय से बीमार रहने के बावजूद अमर सिंह के ट्विटर प्रोफाइल को देखकर लगता है कि वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। अपने अंतिम ट्वीट में आज दिवंगत अमर सिंह ने स्वतंत्रता सैनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को श्रद्धांजलि दी थी और देश के लिए उनके योगदान को याद किया था, साथ ही उन्होंने ईद-अल-अदहा की भी बधाई दी थी।

अमर सिंह मौजूदा वक्त में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा सदस्य के तौर पर ही की थी। जिसके बाद 2002 और 2008 में भी वो राज्यसभा के लिए चुने गए। हालांकि समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी राजनीति से सक्रियता भी कम हो गई थी।

अमर सिंह ने 2011 में राष्ट्रीय लोक मंच बनाया था। 2012 के विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की 403 सीटों में से 360 पर अपने उम्मीदवार खड़े किए। हालांकि, उनकी पार्टी ने इन चुनावों में एक भी सीट नहीं जीती।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!