ख़बरगुरु (रतलाम) 29 मार्च। रतलाम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल के छोटे भाई संतोष पोरवाल की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । मृतका का नाम प्रियंका बताया जा रहा है और वह संतोष पोरवाल की पत्नी थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 19 के पूर्व पार्षद तथा नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष पोरवाल के भाई की पत्नी प्रियंका 40 ने शाम को घर में साड़ी से फन्दा बनाकर झूल गई। घटना की सूचना दीनदयाल नगर पुलिस को जिला चिकित्सालय से शाम करीब पौने छ: बजे प्राप्त हुई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
शव का पोस्टमार्टम सोमवार को सुबह जिला अस्पताल में किया जाएगा।
विवाह करीब सत्रह वर्ष पूर्व हुआ था
प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार मृतका का विवाह करीब सत्रह वर्ष पूर्व हुआ था। उसकी एक सोलह वर्षीय पुत्री और एक दस वर्ष का बेटा भी है।