Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वायरल वीडियो के आधार पर प्रकरण के विरोध में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक के नाम दिया ज्ञापन

खबरगुरु (रतलाम) 16 जून। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वायरल वीडियो के आधार पर जो प्रकरण दर्ज किया गया उसके विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने आज दो बत्ती थाने पर पुलिस महानिदेशक के नाम पर थाना प्रभारी को थाना प्रभारी को ज्ञापन दिया।
भाजपा सरकार द्वारा लगातार कांग्रेस नेताओं पर प्रतिशोध की भावना से प्रकरण दर्ज कराए जा रहे हैं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के लोग खुलेआम एडिटिंग कर वीडियो डालकर हमारे राष्ट्रीय नेताओं की छवि खराब करने का कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की है भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने सार्वजनिक रूप से स्वीकृति दी है। कि हमने राहुल गांधी जी का वीडियो एडिट किया। इस वीडियो को डालने वाले भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा एवं अमित मालवीय पर भी मुकदमा दर्ज किया जाए।
ज्ञापन का वाचन शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश भरावा ने किया।
ज्ञापन देते समय पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्रा मामा, प्रदेश महिला कार्यकारि अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डीपी धाकड़, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास, प्रदेश सचिव मनसूर अली पटौदी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर ,ब्लॉक अध्यक्ष सर्वश्री बसंत पंड्या ,विजय सिंह चौहान ,कमरुद्दीन कछवाहा, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, इंटक अध्यक्ष मनोज पांडे ,महिला सेवा दल संगीता कांकरिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मुबारिक भाई ,श्रीमती प्रेमलता दवे,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष किशन सिंगार ,शैलेंद्र सिंह अठाना ,पूर्व पार्षद सर्वश्री नासिर कुरेशी, वहीद शेरानी, जगदीश अकोदिया ,मनोज दीक्षित, फैयाज मंसूरी ,मुकेश मीणा ,हितेश पेमाल, सकीना मनाशी ,प्रवक्ता जोएब आरिफ,फारुख खान , उषा पथरोड ममतामसीह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महमूद शेरानी , अफजल शाह, दिलीप कौशल चाकी ,कपिल मजावदीया, मनोहर पचोरी, राजकुमार जैन लाला,असलम ताबिश, आई टी सेल के वसीम खान, दीपू सरदार, इरफान खान, हिम्मत जैतवार, जमील खान, शब्बीर भाई सेठ जी वाला , परेश जैन, जोंटी दुबे, शांतिलाल जी दुबे, कैलाश सोलंकी गुड्डा, साजिद , जितेंद्र सिंह जीतू विजय पंड्या, ओम प्रकाश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!