Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

मध्य प्रदेश में नहीं थम रहा गर्मी का प्रकोप , रतलाम में पारा 45 डिग्री, सबसे गर्म नौगांव यहाँ तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस

खबरगुरु (रतलाम) 10 जून । चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवा के थपेड़ों ने मध्यप्रदेश का हाल भी बेहाल कर रखा है। रतलाम में तापमान लगातार 45 डिग्री के करीब बना हुआ था और आज तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग नींबू पानी, कोल्ड ड्रिंक्स का सहारा ले रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल पा रही है। शहर के लोगों पर जून माह भारी पड़ता जा रहा है। जून माह के पहले दस दिनों पारा लगातार 45 डिग्री के करीब चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी भी तापमान में स्थिरता रहेगी, 3-4 दिन गर्मी की तपन रहेगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी भी हो सकती है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बढ़ी गर्मी और तपिश ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे गर्म स्थान नौगांव रहा, जहां तापमान 47.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।आशंका जताई जा रही है कि 23 जून के बाद मानसून दस्तक दे सकता है।

दिल्ली सहित सहित देश के कई हिस्सों में लू का प्रकोप और बढ़ गया है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम में पारा रिकॉर्ड 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को राजस्थान के श्री गंगानगर में सबसे ज्यादा 48 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।  बिहार और मध्य व पश्चिमी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। उत्तर भारत में पारा 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!