Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: गुरूवार को भी 17 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

खबरगुरु (रतलाम) 3 सितंबर। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा है। हर रोज संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरूवार को 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

आज 17 सैंपल पॉजिटिव मिले

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम के रामगढ़ की 52 वर्षीय महिला, सुयोग परिसर की 28 वर्षीय महिला, बागड़ो का वास की 2 वर्षीय बालिका, राजस्व कॉलोनी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास की 38 वर्षीय महिला राजस्व कॉलोनी के 57 वर्षीय पुरुष मंगल मूर्ति रेसीडेंसी के 29 वर्षीय पुरुष, ब्राह्मणों का वास की 60 वर्षीय महिला तथा 21 वर्षीय महिला, मोहन नगर की 60 वर्षीय महिला, बैंक कॉलोनी के 85 वर्षीय पुरुष, रेलवे कॉलोनी के 46 वर्षीय पुरुष, खरवा कला आलोट की 62 वर्षीय महिला, ग्राम अयाना की 36 वर्षीय महिला, सैलाना के 56 वर्षीय पुरुष, 36 वर्षीय महिला, 36 वर्षीय पुरुष, 39 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव है। कुल पॉजिटिव सैंपल 17 है, इनमें से 13 जीएमसी लैब रिपोर्ट तथा चार एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!