Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम कोरोना अपडेट: शनिवार को भी 22 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, संक्रमितो का आकड़ा पहुचा 900 के करीब

खबरगुरु (रतलाम) 29 अगस्त। रतलाम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के साथ ही कोरोना संक्रमण के शिकार लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने के साथ नए मरीज आने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को 22 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितो का आकड़ा 900 के करीब पपहुंच कर 899 हो गया है। मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सक्रीय मरीजों की संख्या 189 हो गई है। वहीं जिले में कोरोना से मरने वालो की संख्या 19 है।

आज 22 सैंपल पॉजिटिव मिले

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम के टीआईटी रोड की 49 वर्षीय महिला, एसबीआई कैंपस पोलो ग्राउंड के नजदीक के 37 वर्षीय पुरुष तथा 23 वर्षीय पुरुष, शांतिनिकेतन कॉलोनी के 29 वर्षीय पुरुष, इंदिरा नगर के 50 वर्षीय पुरुष, पीएनटी कॉलोनी के 21 वर्षीय युवक, चांदनी चौक के 70 वर्षीय पुरुष, धीरज नगर के 44 वर्षीय पुरुष, जैन दिवाकर हॉस्पिटल के 77 वर्षीय पुरुष, महावीर नगर के 85 वर्षीय पुरुष, सैलाना के महात्मा गांधी मार्ग की 23 वर्षीय युवती, बौहरा मोहल्ले के 50 वर्षीय पुरुष, भुरामल कॉलोनी के 46 वर्षीय पुरुष, शिवगढ़ के बस स्टैंड के 22 वर्षीय युवक, रतलाम रोड की 60 वर्षीय महिला बस स्टैंड की 43 वर्ष की महिला, 25 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय पुरुष, ग्राम रामगढ़ के 68 वर्षीय पुरुष, ग्राम धराड़ के 31 वर्षीय पुरुष, जावरा की इंदिरा कॉलोनी के 22 वर्षीय युवक तथा काशीराम कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला के सैंपल पॉजिटिव है। कुल 22 सैंपल पॉजिटिव है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!