Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : गुरूवार को 18 नए कोरोना संक्रमित मिले

खबरगुरु (रतलाम) 20 अगस्त। रतलाम में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरूवार 18 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मामलों के साथ रतलाम में संक्रमित मरीजों की संख्या 698 हो गई है। मरीजों का उपचार मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

आज मिले 18 सैंपल पॉजिटिव

जनसंपर्क विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार लैब से प्राप्त रिपोर्ट में रतलाम की 63 वर्षीय महिला, धबाई जी के वास के 50 वर्षीय पुरुष, मोती नगर के 55 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 62 वर्षीय पुरुष, जवाहर नगर के 61 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल नगर के 47 वर्षीय पुरुष, माली कुआं के 47 वर्षीय पुरुष, 23 वर्षीय युवक, रामेश्वर मंदिर जावरा के 75 वर्षीय पुरुष, सुयोग परिसर की 60 वर्षीय महिला, बायडी शिवगढ़ की 51 वर्षीय महिला, रामगढ़ मोहल्ला बिरमावल के 16 वर्षीय बालक  जावरा के मलवासी पूरा की 49 वर्षीय महिला, रेलवे स्टेशन के 28 वर्षीय पुरुष, स्टेशन रोड आलोट के 24 वर्षीय युवक, आलोट वार्ड नंबर 13 के 24 वर्षीय युवक, रेलवे स्टेशन आलोट के 24 वर्षीय युवक, ग्राम बरखेड़ा कला के 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिल चुके है। इस प्रकार आज कुल 18 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!