Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: नगर निगम एवं रतलाम विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का कोरोनावायरस से निधन

खबरगुरु (रतलाम) 5 सितंबर। रतलाम जिले के भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का 60 वर्ष की उम्र में शनिवार सुबह 11.30 बजे इंदौर के अस्पताल में निधन हो गया। विष्णु त्रिपाठी कुछ समय पहले ही कोरोना से संक्रमित थे और उनका इंदौर के अस्पताल में इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार रतलाम के पूर्व निगम अध्यक्ष, पूर्व विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रह चुके और वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी कोरोना से संक्रमित होने से उपचार चल रहा था। श्री त्रिपाठी रतलाम जिले की राजनीति में काफी समय से सक्रिय नेताओ में से एक थे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष के निधन की खबर मिलते ही भारतीय जनता पार्टी एवं सिखवाल ब्राह्मण समाज में शोक की लहर छा गई है। कोविड प्रोटोकाल के तहत इंदौर में अंतिम संस्कार होगा।

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!